यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बलरामपुर से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। फिलहाल अभी इस बस को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे आगरा के साथ ही पश्चिमी जिलों में जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
यह भी पढ़े : UP Police : जिलें में इन 6 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा!
बलरामपुर से अभी तक पश्चिमी जिलों के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं होता रहा है। ऐसे में यात्रियों को इटावा, आगरा, मथुरा सहित अन्य शहरों को आने-जाने में परेशानी होती थी। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम से बलरामपुर डिपो से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है।
यह हैं बस का रूट!
बलरामपुर से यह बस गोंडा, लखनऊ, कानपुर, इटावा होते हुए आगरा जाएगी। इससे अब इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।
यह भी पढ़े : कानपुर में हाइवे पर लगा नोटों का ‘ढेर’, कतर-कतर कर फेंके गए रुपए!
बलरामपुर डिपो से इस समय चलेगी बस!
बलरामपुर से आगरा जाने वाली बस दोपहर में 12.30 बजे बलरामपुर से रवाना होगी। और आगरा तक का किराया 781 रुपये निर्धारित किया गया है।