बलरामपुर जिले के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गया बभनपुरवा गांव का छात्र लापता हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। परिजनों के मुताबिक वह 5 दिन से वह लापता है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार के मुताबिक वह प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने जाता था। और पढ़ कर वापस आ जाता था लेकिन 15 नवंबर को गया, जिसके बाद वह वापस नहीं आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है। जिसमें दूसरे दिन छात्र का साइकिल मिला है। लेकिन छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथि जारी, फरवरी में होंगे एग्जाम
हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में हैं 10वीं का छात्र
मामला बलरामपुर जिले के बभनपुरवा गांव का है। जहां का निवासी 15 वर्षीय पवन कुमार ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था और वह लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। वह 15 नवंबर से लापता हो गया है। वहीं मामले पर बभनपुरवा निवासी राज कुमार उपाध्याय का कहना है कि उनका 15 वर्षीय बेटा पवन कुमार हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है।
सुबह साढ़े छह बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए था निकला
वह प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे घर से ट्यूशन पढ़ने निकलता था। ट्यूशन और स्कूल में पढ़ाई करने के बाद शाम को पांच बजे तक वापस आ जाता था। लेकिन 15 नवंबर की सुबह साढ़े छह बजे वह घर से निकला था। जिसके बाद साढ़े 9 बजे वह घर वापस आ गया। वह अपनी मां को बताया कि कोचिंग में तीन बजे से टेस्ट है।
इसके बाद वह फिर साइकिल से कोचिंग के लिए निकल गया। लेकिन फिर वह घर वापस नहीं लौटा है। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन उसकी साइकिल हसऊपुर चौराहे पर मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर सादुल्लाहनगर नगर प्रभारी निरीक्षक का कहना है मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।