Balrampur News: छठ पूजा के लिए 11 नवंबर तक बलरामपुर डिपो चलाएगा अतिरिक्त बसें

बलरामपुर जिले में दीपावाली के दौरान बढ़ाई गई 27 रोडवेज बसों की सेवाएं 11 नवंबर तक जारी रहेंगी। ऐसे में छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को रोडवेज बस से घर पहुंचने में आसानी होगी।




यह भी पढ़ें : Balrampur News: युवक को तार जोड़ते समय लगा करंट, हुई मौत



बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि दिल्ली रूट पर पहले से रोडवेज की 10 बसें चलाई जा रही थीं। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए दिल्ली रूट पर 10 और बसें बढ़ा दी गई हैं। अब 11 नवंबर तक 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह से लखनऊ-कानपुर रूट पर पहले 18 बसें चलाई जा रही थीं, अब 10 और बसों को बढ़ा दिया गया है। अब बलरामपुर से लखनऊ-कानपुर रूट पर 28 बसें चलाई जाएंगी। अयोध्या-प्रयागराज डिपो पर पहले दो बसें चल रही थीं, अब इस रूट पर छह बसें बढ़ा दी गई हैं। इस तरह इस रूट पर अब आठ बसें चलाई जाएंगी। उतरौला-बस्ती रूट पर भी अब एक की जगह पर दो बसों का संचालन होगा। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जो बसें दो फेरा लगा रही थीं, उन्हें चार फेरों में चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.