उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीं अभ्यर्थियों की धड़कने लगातार बढ़ी हुई हैं कि एक बार फिर मामला कोर्ट न पहुंच जाए। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2 नवंबर को आंसर की जारी की थी। जिसको लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है जारी आंसर की में कई सवालों जवाब सही नहीं हैं। इस पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट काफी लंबे समय से अभ्यर्थी कर रहे हैं। रिजल्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित आधिकारियों को जल्द रिजल्ट जारी करने के भी निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें : Balrampur News: आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे सोहेलवा में विकसित जरवा ईको पर्यटन स्थल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड दिवाली से पहले परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में था, लेकिन इसमें काफी देरी हो गई है। जिससे अभ्यर्थियों के मन एक बार फिर से भर्ती फंसने का डर है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिलीज किया जाएगा। लाखों युवाओं ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा दी थी। भर्ती बोर्ड द्वारा आंसर की जारी करने के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उटाए जा रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरुआत से ही विवादों के घेरे में रही है। पहली यह परीक्षा फरवरी में हुई थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की कई शिकायतें मिली। जिसके कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा रद्द कर 6 माह में दोबारा कराने का फैसला लिया।
सोशल मीडिया पर एक्टिव टीचर और मोटिवेटर विवेक कुमार ने भी इस पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की आने के बाद अभी भी डाउटफुल प्रश्नों की ,शिफ्ट वाइज, मैं एक सूची बना रहा हूं। रात तक आप सभी के साथ साझा करूंगा। कोई प्रश्न छूट जाए तो बता देना। इस पर कई अभ्यर्थियों के कमेंट्स आए हैं, आंसर की को लेकर भर्ती को कोर्ट में घसीटे जाने की आशंका जता रहे हैं।