UP News: पेड़ से फल खाने पर एक दर्जन बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज रेफर

बलरामपुर जिले तुलसीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर खैरहनिया गांव में बृहस्पतिवार को पेड़ में लगे फल खा लेने से एक दर्जन बच्चों की तबीयत खराब हो गई। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया है।




यह भी पढ़ें : 28.70 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा हर्रैया-महाराजगंज मार्ग, जारी किया गया बजट



दरअसल, गांव में गुरुवार को गांव के लोग ईंट पाथने का काम कर रहे थे। जबकि उनके बच्चे वहीं पर खेल कर रहे थे। खेलते समय सुबह 11 बजे से 12 के मध्य बच्चों ने परबतिया का बीज खा लिया। जिससे सभी लड़कों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इस पर सभी बच्चों को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया।


शाम छह बजे के आसपास सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। इनमें एक घर के लड़के सत्यम, अंकुश और गंगाराम, ननकन के बेटे विशाल (10) विक्की (4),  बेटी अंशु और राजवीर (3) समेत 12 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। उल्टी दस्त के चलते हालत खराब हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.