UP News: उत्तर प्रदेश के इन आठ जिलों में होगा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन... ये हैं तारीख

भारत-नेपाल की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संस्कृति विभाग भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का दूसरा संस्करण आयोजन कर रहा है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक यात्रा पांच फरवरी को सिद्धार्थनगर से प्रारंभ होकर महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी होते हुए 23 फरवरी को पीलीभीत में संपन्न होगी। 




यह भी पढ़ें : Balrampur News: प्रयागराज से जाना था झारखंड, पहुंच गए बलरामपुर



आयोजन में दोनों देशों की होती हैं भागीदारी 


भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के आयोजन में नेपाल और उत्तर प्रदेश के कलाकार संगीत, लोक गीत व नृत्य पेश करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने बताया कि यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करता है। दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों, साझी संस्कृति और पारंपरिक संबंधों को बढ़ावा देता है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शन, संगीत, नृत्य और पारंपरिक भोजन की विशेषताएं शामिल हैं।


इन जिलों में होगा आयोजन


यह दोनों देशों के नागरिकों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन पांच से सात फरवरी को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर, 11 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज, 13 फरवरी को बुद्ध पीजी महाविद्यालय कुशीनगर, 15 फरवरी को एसएसबी ग्राउंड बलरामपुर, 17 फरवरी को जगजीत इंटर कालेज श्रावस्ती, 19 फरवरी को लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज बहराइच, 21 फरवरी को राजकीय एकलव्य आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज-एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना परिसर लखीमपुर खीरी और 22-23 फरवरी को गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह ड्रमंड इंटर कॉलेज पीलीभीत में होगा। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.