शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी के नेतृत्व में 14 मार्च को देवीपाटन मंदिर से होली मिलन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महंत ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और एकता का संदेश फैलाएं। महंत ने जानकारी दी कि पहले 15 मार्च को होली मिलन यात्रा आयोजित करने की योजना थी, लेकिन लोगों की मांग पर इसे एक दिन पहले 14 मार्च को निकाला जाएगा। इस यात्रा में नगरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें : Balrampur News: बलरामपुर में जोर पकड़ने लगी ये मांग, मिला स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग
होली मिलन यात्रा में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोग शामिल होंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के जवान भी साथ रहेंगे, ताकि यात्रा शांतिपूर्वक और सुगमता से संपन्न हो सके। यह यात्रा न केवल होली के पर्व की खुशियों को बढ़ाएगी, बल्कि समाज में सामूहिकता और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।