जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक भारतीय सेना के अधिकारी ने जानकारी कहा है कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ। खबर में अधिक जानकारी के लिए फिलहाल इंतजार है।
यह भी पढ़े : क्या पाकिस्तान ने मनाया पहलगाम हमले का जश्न? हाई कमिशन में केक ले जाने का वीडियो वायरल, देखें
इससे पहले पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों को कुछ गतिविधियां देखने को मिली थीं। जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया और घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था।